ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

लोकसभा चुनाव के लिए जजपा ने कसी कमर

खोलेगी चुनाव कार्यालय-सिकंदर गहली जिला प्रवक्ता जजपा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

     *लोकसभा चुनाव के लिए जजपा ने कसी कमर खोलेगी चुनाव कार्यालय-सिकंदर गहली जिला प्रवक्ता जजपा*

 जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, जिसकी कड़ी में 11 फरवरी को नारनौल एवं 15 फरवरी को अटेली शहर में पार्टी के चुनाव कार्यालय खोले जाएंगे।

*यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि 11 फरवरी को प्रात: 11 बजे नारनौल शहर में सिंघाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव कार्यालय खोला जाएगा। इस कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, शाहबाद से विधायक एवं चेयरमैन रामकरण काला, राष्ट्रीय महासचिव एवं चेयरपर्सन कमलेश सैनी तथा चेयरमैन सुमित राणा करेंगे। इसी प्रकार 15 फरवरी को अटेली में कनीना रोड पर लोकसभा चुनाव कार्यालय खोला जाएगा। इस कार्यालय का उद्घाटन जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा, पवन खरखौदा एवं हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन चौधरी करेंगे।*

 इस मौके पर होने वाले कार्यक्रमों की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा करेंगे, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, प्रदेश महासचिव एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, महिला जिलाध्यक्ष सुविधा शास्त्री, युवा जिलाध्यक्ष युद्धवीर पालड़ी एवं हलका अध्यक्ष भोजराज यादव नारनौल तथा कुलदीप कलवाड़ी अटेली विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।जिला प्रवक्ता ने बताया कि इन अवसरों पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नेतागण भी उपस्थित रहेंगे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button