
ओसी फाउंडेशन की ओपन एयर क्लास में नियमित रूप से पढ़ रहे निसहाय और जरूरतमंद बच्चों को ओरियंट सिंटेक्स कंपनी की ओर से गर्म कपड़े, स्वेटर, टोपी, जूते, जुराब, पेंट और शर्ट 80 बच्चों को वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओरियंट सिंटेक्स कंपनी से हरि राम शर्मा जी, एल एन शर्मा जी, राजेश सारस्वत, सेक्टर 9 के पार्षद देवेंद्र यादव, एमबीडी स्कूल के प्रधानाध्यापक विकास वेलंकर उपस्थित रहे।
ओसी फाउंडेशन से अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा, अमन, केशव, पंकज, शंकर, प्रदीप, सीमा, मोना, ममता मौजूद रहे। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह की आयोजन किए जाते हैं जिससे कि वंचित वर्ग के बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता रहे तथा समाज के अन्य समर्थ वर्ग इस तरह की गतिविधियों में भाग लेकर बच्चों को शिक्षित करने में सहयोग प्रदान करते रहे।

Subscribe to my channel


