खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने ग्राम पंचायत मोठूका में लग रहे कैंप का किया निरीक्षण

 

संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम) खैरथल तिजारा राजस्थान

*विकसित भारत संकल्प यात्रा मौके पर वितरित किए गैस कनेक्शन*

*स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 31 लाख रुपए का ऋण चेक किया प्रदान*

खैरथल तिजारा, 11 जनवरी। भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने एवं पात्र नागरिकों को इन योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं।

पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने पंचायत समिति किशनगढ़बास की ग्राम पंचायत मोठूका में लग रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 31 लाख का ऋण चेक प्रदान किया। उन्होंने प्रत्येक डेस्क पर जाकर योजनाओं की जानकारी ली साथ ही अभी तक किए गए रजिस्ट्रेशनों की जानकारी भी ली। उन्होंने मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ भारतीयों को गैस कनेक्शन वितरित भी किया।

यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में आमजन को योजनाओं के लाभ के साथ-साथ उनकी शिकायत का निवारण भी कैंप में किया जा रहा है जिससे कि आमजन में कैंप के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की की अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़कर आयोजन को सफल बनाएं ताकि भारत सरकार का उद्देश्य पूरा हो सके। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ड्रोन के माध्यम से नैना यूरिया के छिड़काव को भी देखा व लोगों को नैनो यूरिया के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दीनबंधु सुरोलिया , जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कार्मिक, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button