अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

वन क्षेत्राधिकारी कप्तानगंज की मिलीभगत से धड़ल्ले से अवैध हरे पेड़ों की कटान जारी

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती (दुबौलिया ) – वन क्षेत्राधिकारी कप्तानगंज हीरा लाल अवस्थी की मिलीभगत से कप्तानगंज रेंज में अवैध हरे पेड़ों की कटान जारी है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन माफिया कांशी सुबह से ही विकास खण्ड दुबौलिया के अर्न्तगत ग्राम पंचायत श्रवनपुर पाण्डेय के राजस्व गांव मझौवा में बिना परमिट के नीम और महुआ के हरे पेड़ों की कटान करवा रहा है । वन माफिया कांशी वीट प्रभारी चिलमा (वन रक्षक ) की मिलीभगत से चिलमा क्षेत्र में अवैध हरे पेड़ों की कटान करवाता है । कांशी नये वर्ष अर्थात् 01 जनवरी को ललहवा चौराहे पर जामुन के हरे पेड़ों की कटान करके नया साल मनाया था । सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद भी वन क्षेत्राधिकारी हीरा लाल अवस्थी ने वन माफिया कांशी से सुविधा शुल्क लेकर मामले को रफा दफा कर दिया था । वन माफिया कांशी की अच्छी पकड़ वन क्षेत्राधिकारी कप्तानगंज एवं वीट प्रभारी चिलमा से है । वीट प्रभारी चिलमा ने वन माफिया कांशी को अवैध हरे पेड़ों की कटान करवाने की छूट दी है । वन माफिया कांशी सुबह 05 बजे से कटी हरे नीम और महुआ की लकड़ी को लोडिंग करवा रहा है । चौकी प्रभारी डेई डीहा भी अवैध हरे पेड़ों की कटान करवाने में सहयोगी बने हुए हैं । दुबौलिया पुलिस का सीधा मतलब अपना काम बनता तो भाड़ में जाए जनता की नीति पर कार्य करती है । बाद में दुबौलिया पुलिस कह देती है कि मामला वन विभाग का है । वन क्षेत्राधिकारी कप्तानगंज प्रतिवर्ष लाखों रुपये पौधारोपण के नाम पर कमाते हैं और प्रतिवर्ष अवैध हरे पेड़ों की कटान करवाकर लाखों रुपये सरकारी खजाने को चुना लगाते हैं । कप्तानगंज रेंज में अवैध हरे पेड़ों की धड़ल्ले से कटान होना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button