बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अग्निपीड़ित परिवार क़ो पहुंचाई आर्थिक सहायता

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी व विधायक अरुण चौधरी की अनुशंसा पर निकटवर्ती खारवा ग्राम में अग्निपीड़ित एक परिवार क़ो सी इ टी पी ट्रस्ट द्वारा 41000 रूपये का चेक प्रदान किया गया!
कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि निकटवर्ती खारवा ग्राम निवासी बुजुर्ग बीजाराम के घर कुछ दिन पूर्व अज्ञात कारणों से आग लग गई थी जिससे घर में रखा सारा सामान,नकदी व गहने जल कर राख़ हो गए थे व पूरा घर भी खंडहर में तब्दील हो गया जिसकी सूचना पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी क़ो मिलते ही वें बीजाराम के आवास स्थल पर पहुंचे व भामाशाह व समाजसेवी संस्थान के सहयोग से बीजाराम क़ो आर्थिक सहायता,राशन सामग्री,कंबल बिस्तर व मकान मरम्मत करने के आवश्यक सामान की व्यवस्था करवाई थी व आज सी इ टीपी ट्रस्ट के सहयोग से निर्धन बीजाराम क़ो 41000 रूपये का चेक व कृष्णा सेवा संस्थान से मासिक राशन सामग्री का किट भी प्रदान किया गया है जो एक असहाय परिवार के लिए बहुत बड़ी सहायता है!
चौधरी ने सी इ टी पी ट्रस्ट सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता राशि से एक बार बीजाराम का परिवार अपनी रोजी रोटी चला सकेगा व आगे भी हम सभी उसकी मदद करेंगे उन्होंने कहा कि बीजाराम जैसे अनेक परिवार आज असहाय है हमारा दायित्व है कि पीड़ित मानवता की सेवा करते रहे!साथ ही चौधरी ने खारवा की जन समस्याओं क़ो सुना व अधिकारीयों क़ो दूरभाष पर समस्या समाधान हेतु निर्देश दिए!
इस अवसर पर पूर्व सभापति पारस भंडारी,जिला परिषद सदस्य उमाराम पटेल,चेलाराम चौधरी सहित कई ग्राम वासी उपस्थित रहे!

Subscribe to my channel


