देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बांठिया ने नाकोडा में की पूजा अर्चना पौष दशमी मेले में लिया भाग

 

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने समीपवर्ती विश्व विख्यात जैन तीर्थ पर भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पर पौष दशमी मेले में भाग लिया।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने शनिवार को नाकोड़ा तीर्थ पर आयोजित मेले में भाग लिया।उन्होंने ने भगवान पार्श्वनाथ व अधिष्ठायक भैरव देवजी के दर्शन कर

अमन चैन व खुशहाली की कामना की।उन्होंने ने

मेले के अवसर पर आयोजित वरघोड़े में भाग लिया।बांठिया ने तीर्थ पर जे 21 सोश्यल ग्रुप जोधपुर द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने ने कहा कि रक्तदान महादान का कार्य है।रक्तदान के लिए हम सब को सदैव तत्पर रहना चाहिए।मेले पूरे भारतवर्ष के अलग अलग प्रान्तों से आये समाज के वरिष्ठ लोगो से मिलकर चर्चा भी की।

बांठिया ने पौष दशमी महोत्सव में सुंदर व्यवस्थाओं के लिए ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश मुथा सहित सभी ट्रस्टियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान उन्होंने ने मध्यप्रदेश के विधायक व भूतपूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने मुलाकात कर चर्चा की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button