देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचा अराबा दूदावतान

*मोदी की गारंटी गाड़ी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत* *विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए पहुंचाया जा रहा हर जरुरतमंद तक लाभ- आनंद मोहन*

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 18 दिसंबर। भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं पात्र नागरिकों को इन योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

     विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अराबा दूदावतान में आयोजित हुए शिविर में जल संसाधन मंत्रालय के संयुक्त शासन सचिव एवं प्रभारी अधिकारी श्री आनंद मोहन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को केंद्र सरकार की योजनाओं से जागरूक किया जाएगा एवं इन योजनाओं से शेष रहे नागरिकों का पंजीकरण कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के दौरान शिविर में आमजन की उपस्थिति में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को शपथ दिलाई।

इस दौरान जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना को साकार को हमें साकार करना है। विश्व में हमारा देश अग्रणी हो, विश्व में अपनी एक अलग पहचान बने इसके लिए मजबूती के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

*विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में किया गया पंजीकरण*

कल्याणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अराबा दूदावतान में

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित हुए शिविर में पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान भारत योजना- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया।

*’धरती कहे पुकार के’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘धरती कहे पुकार के’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अवसर पर स्कूली छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति पेश की। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

*गोद भराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

शिविर के दौरान केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री मातृत्व पोषण योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जल संसाधन मंत्रालय के संयुक्त शासन सचिव एवं प्रभारी अधिकारी श्री आनंद मोहन और जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी और जिला कलक्टर द्वारा महिला की गोद भराई करते हुए चुनरी ओढ़ाई गई साथ ही स्वस्थ बच्चे के जन्म की कामना की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संबंधित योजना की जानकारी साझा की।

*लाभार्थी संवाद का हुआ आयोजन*

शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित मदन सिंह राजपुरोहित और प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी मनोज कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए आमजन को।योजनाओं की जानकारी दी साथ ही अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।

*हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन*

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जिसमें ग्रामीणों का हेल्थ चेकअप किया गया एवं टीबी स्क्रीनिंग की गई।

*खेल प्रतिभाओं को किया सम्मानित*

 विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत खेल प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए जल संसाधन मंत्रालय के संयुक्त शासन सचिव एवं प्रभारी अधिकारी श्री आनंद मोहन और जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा जीवन में शिक्षा के साथ खेलो के महत्व को बताया गया।

*प्रभारी अधिकारी ने किया शिविर का निरीक्षण*

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में जल संसाधन मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं प्रभारी अधिकारी श्री आनंद मोहन और जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने शिविर में लगाए गए स्टॉल का विभाग वार निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी अधिकारी श्री मोहन ने सभी योजनाओं को विस्तृत जानकारी प्राप्त की साथ ही अधिकारियों को आमजन को योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध करवाते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

*ये रहे उपस्थित*

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के दौरान जिला कलक्टर राजेंद्र विजय, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार, पुलिस उपअधीक्षक सुभाषचंद, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, प्रधान उम्मेदसिंह, प्रशासनिक अधिकारियों समेत राजिविका की मातृ शक्ति के साथ आमजन उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button