ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
लोगों को समयबद्ध सेवाएं देने के लिए सेवा का अधिकार अधिनियम लागू- टीसी गुप्ता
*मुख्य आयुक्त ने की जन- संवाद व आरटीएस सेवाओं की समीक्षा, तय सीमा में सेवा न देने पर लगाया जा रहा जुर्माना* *उन्होंने ऑटो अपील प्रणाली (आस) के लाभार्थियों से की बातचीत, लोग बोले, आरटीएस से सरकारी कार्यालयों में वर्क कल्चर बदल रहा*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
हरियाणा सेवा अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने लोगों को समयबद्ध सेवाएं देने के लिए सेवा का अधिकार अधिनियम लागू किया है। अगर कोई भी अधिकारी सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा में लोगों को सेवाएं देने में असफल रहता है तो न केवल उस अधिकारी पर जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि बार-बार ऐसा होने पर विभागीय कार्यवाही की सिफारिश भी की जाएगी।
*श्री गुप्ता आज नारनौल सभागार भवन में जन संवाद व हरियाणा सेवा अधिकार कार्य की अधिसूचना में अधिसूचित सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ऑटो अपील प्रणाली (आस) के लाभार्थियों से बातचीत भी की। इन नागरिकों ने सरकार की इस प्रणाली की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने हरियाणा सेवा अधिकार आयोग का गठन करके कार्यालयों में वर्क कल्चर में बदलाव लाने का कार्य किया है।*
अनुसूचित सूची के लाभार्थियों के जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित जितने भी जनप्रतिनिधियों के जन संवाद कार्यक्रम में आवेदन आए हैं, उन्हें जन भावना की नजर से देखा जाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री इस मामले में बहुत ही संजीदा है। पूरे प्रदेश में जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिए अब तक 36 हजार आवेदन आए हैं जिनमें से 4500 जिला महेंद्रगढ़ से आए हैं।
*उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो काम हो सकने वाले हैं, वे तुरंत किए जाएं। किसी भी कारण से लटकाया व भटकाया न जाए। अगले तीन माह बाद वे फिर से समीक्षा बैठक करेंगे, तब तक सभी शिकायतों का निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा में सेवा का अधिकार अधिनियम लागू किया हुआ है। इसके तहत प्रदेश में 655 तरह की सेवाएं व योजनाएं अब तय समय में देना जरूरी है। अब अगर निर्धारित समय पर काम नहीं होगा तो ऑटो अपील प्रणाली के तहत अपने आप अपील हो जाएगी। ऑटो अपील के संबंध में वे खुद भी कुछ मामलों का स्वत: संज्ञान लेंगे।*
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी नरेंद्र पाल मलिक ने सरकार द्वारा अधिसूचित की गई सेवाओं के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, महेंद्रगढ़ के एसडीएम हर्षित कुमार, एएसपी प्रबीना पि, नारनौल के एसडीएम मनोज कुमार, कनीना के एसडीएम सुरेंद्र कुमार, नगराधीश डा मंगल सैन के अलावा सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Subscribe to my channel


