धर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

53 वी प्रभात फेरी का आयोजन 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। प्रभात फेरी संगठन द्वारा हर रविवार को निकाली जाने वाली प्रभात फेरी आज प्रातः मोहल्ला काबिल संघीवाडा, आर्य समाज मंदिर के पास, नजदीक पानीगंज से 53 वी प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

जिसके मुख्य यजमान प्रेम प्रकाश संघी सुपुत्र बालकिशन संघी परिवार द्वारा ठाकुर जी की पूजा एवं निशान पूजा करके प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी मुख्य यजमान के निवास स्थान से शुरू होकर मानक चौक, बजाजा बाजार, मनिहारन गली, प्रेस गली, मां चामुंडा देवी मंदिर, मोहल्ला चौधरियान, देवस्थान होते हुए पुनःशुभारंभ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई |

प्रभात फेरी के इंचार्ज घनश्याम गर्ग ने बताया कि परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी, स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के आवाहन पर आने वाली 23 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा | उस संदर्भ में अष्टादस गीता पाठ जिसका लक्ष्य सवा करोड़ लिया गया है, उस पाठ को करवाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया एवं प्रभात फेरी के समापन पर सभी से अष्टादस श्लोक गीता पाठ का वाचन करवाया |

प्रभात फेरी के वशिष्ठ सदस्य चेतन जिंदल ने कहा है कि राधा नाम लेने से मनुष्य कर्म बंधन से मुक्त होकर भगवान के परमधाम हो जाता है। संगठन के वरिष्ठ सदस्य सुभाष गर्ग ने बताया कि राधा नाम लेने से, भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं एवं इंसान की सभी बाधाए दूर हो जाती हैं |

      प्रभात फेरी के वरिष्ठ सदस्य नवीन जैन ने बताया कि प्रभात फेरी हर रविवार को प्रातः 6:30 बजे शहर के अलग-अलग मोहल्ले से निकल जाती है और लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किया जा रहा है कि वह प्रातः काल राधे नाम संकीर्तन करते हुए नारनौल की गलियों को कुंज गली मथुरा वृंदावन बनाने के भागीरथी प्रयास में अपना सहयोग प्रदान करें |

   प्रभात फेरी में उपस्थित महिलाओं ने बताया की कार्तिक मास में प्रातःकाल श्री राधा नाम लेने से इंसान अपनी 84 लाख योनियों के क्रम बंधन से मुक्त होकर भगवान के परमधाम गोलोक को प्राप्त होता है |

  प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से योगेश बंसल, प्रवीण दीवान, नवीन जैन, कमल अग्रवाल, सतीश शर्मा, भूपेश संघी, सोमदेव शर्मा, रजनी गर्ग, सीताराम शर्मा, पिंकी संघी आदि सैकड़ो की तादाद में महिलाएं एवं पुरुष राधे नाम संकीर्तन करते हुए शहर की गलियों को कुंज गली मे परिवर्तन करने का भागीरथी प्रयास कर रहे हैं।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button