सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक सुडाका ब्रांच ने बैंशी गांव मे सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 मनाया
केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, हरियाणा में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 मना रहा है। इस साल का सतर्कता जागरूकता सप्ताह भावार को ना कह राष्ट्र के प्रति समर्पित रहेकी थीम पर आधारित है।”
बैंक की और से राज्य में मौजूद अपने सभी कार्यालयों एवं शाखाओं के साथ-साथ बैंक द्वारा प्रायोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB), अनुसंधान तथा संयुक्त उद्यमों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मुख्य सतर्कता अधिकारी, प्रबंधक संदीप यादव ने कहा, भष्टाचार को ना कहकर हम अपने
राज्य के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में हम जागरूकता स्वामित्व की भावना को प्रोत्साहन देने और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एकजुट होकर कदम उठाने के साथ-साथ निष्ठा और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के संकल्प पर अटल है।”
केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुसार, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की ओर से अपने सभी शाखाओं एवं कार्यालयों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशालाओं, लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए कार्यक्रम वॉकचन और मानव श्रृंखलाओं जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बैंक बाद-विवाद और किज़ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कर रहा है, जिसमें ग्रामीण इलाकों में बैंक के कर्मचारियों तथा छात्रों के साथ-साथ ग्राम सभा के सदस्य भाग ले रहे है। नागरिको को समाज की प्रगति एवं विकास पर भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बरि में शिक्षित करने के उद्देश्य से ग्रामों में जागरूक ग्रामसभा सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर हंसराज बी सी, अभय गुप्ता कैशियर,पदम चंद शर्मा, संगीता,सुनीता, कृष्णा और बहुत से लोग मौजूद थे।