नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ग्राम चचोर में देखी गई विद्युत विभाग की लापरवाही

रिपोर्टर, दशरथ माली चचोर

 

चचौर ।।तहसील रामपुरा।। जिला नीमच ।।मध्य प्रदेश ।।ग्राम चचौर में आए दिन विद्युत विभाग M PEB की लापरवाहियां देखने को मिलती है ।।कभी पोल झुके हुए मिलते हैं। तो कभी तार टूटे हुए मिलते हैं ।तो कभी खेतों में तार झूलते हुए मिलते हैं ।ये सब विद्युत विभाग की लापरवाहियां चचोर में आम बात हे कि देखने को मिल ही जाती है।। ऐसा ही एक नजारा आज फिर देखने को मिला जहां किसान अपने खेतों की हकाई जुताई कर रहा और खंबे के तार जो बरसों पुराने जर्जर हो चुके हैं। जिनका आज तक नहीं बदला है। उन झूलते हुए तारों के नीचे से ट्रैक्टर निकल रहा जहां पर लाइट चालू होते हुए भी मजबूरन किसान अपने खेतों की जुताई एक लकड़ी के सहारे तार उठकर कर रहा है ।इसी तरह अगर नीचे ट्रैक्टर हो और लकड़ी टूट जाए तो सारे तार ट्रैक्टर के ऊपर आ जाते हैं और इस समय अगर दुर्घटना हो जाती है ।तो उसका जिम्मेदार कौन होता है यह सब विद्युत विभाग की लापरवाहियों का नतीजा होता है। एक आम नागरिक और किसान बेवजह ही मौत की आगोश में समा जाते हैं ।और आगे जाकर किसान को सिर्फ मिलता है कोर्ट कचहरी के चक्कर।बाकी वह अपने पीछे कितने परिवार छोड़ जाता है उसका जिम्मेदार कौन होता है।। यह सब विद्युत विभाग और सरकारी कर्मचारियों को पता नहीं होता है। पर आप देख रहे हो विद्युत विभाग की कितनी लापरवाही हो रही हे।। जब किसान ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों से संपर्क सादा तो उन्होंने कहा कि हम इसको ठीक करवा देंगे और अभी तक वह लाइन जैसी की जैसी ही है और इस और विद्युत विभाग ने ध्यान नहीं दिया है,

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button