उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

Basti अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक हुआ घायल

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती उत्तर प्रदेश की बस्ती जिले के रुधौली क्षेत्र के पड़री चौराहे पर शनिवार देर शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटर साईकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया चौराहे के स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल युवक को सीएचसी रूधौली पहुंचाया गया जहाँ डाक्टर ने उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया |थाना क्षेत्र के करमा कला निवासी विनोद उम्र लगभग (30 वर्ष) पुत्र साम्राज्य लोधी जो चौराहे से सामान लेकर मोटर साईकिल से घर जा रहे थे कि चौराहा पार कर रहे थे कि वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये Iसूचना पर पहुंची रूधौली पुलिस ने परिजन को सूचना दिया l घायल युवक की मोटर साइकिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

उपनिरीक्षक श्री राम सिंह, हेड कांस्टेबल दीनानाथ यादव, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र दुबे, कांस्टेबल चंद्रकेश प्रजापति, कांस्टेबल राजेश मौर्य की मदद से घायल युवक इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button