
संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
““सपने वो हो जो हमें सोने ना दे – डॉ. कलाम”* *ज्ञान दिशा स्कूल ने मनाया अब्दुल कलाम विश्व जयंती एवम विश्व विद्यार्थी दिवस*
डॉ.अब्दुल कलाम के जयंती पर बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियाँ दी। मॉडल द्वारा इसरो एवं डीआरडीओ में डॉ. कलाम द्वारा किए हुए कार्यों कि प्रदर्शनी लगाई गई । संस्था सचिव श्वेता पटवारी ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर चित्रकारी करते हुए डॉ कलाम के योगदान को उकेरा । बच्चों द्वारा काग़ज़ से मिसाइलें बनाई गई एवं स्पीच भी दिये गये। संस्थाप्रधान विशाल पटवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने सपनों की ऊँची उड़ान को भरने की प्रेरणा थे डॉ कलाम एवं बच्चों को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ कलाम द्वारा लिखी गई किताबों को पढ़ने की प्रेरणा देते हुए संदीप ढेलडिया ने बच्चों को सपने देखने की प्रेरणा दी। समाज सेवी सीए ओम बाँठिया ने भारत रत्न,मिसाइल मैन, अभूतपूर्व राष्ट्र पति डॉ कलाम के देशप्रेम एवं जीवन संघर्ष के बारे में बताया, डा कलाम ने भारत के जय जवान जय किसान के साथ “जय विज्ञान* के आदर्श को सार्थक करते हुए विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया। बांठिया ने विश्व विद्यार्थी दिवस, एवम नव रात्रि महोत्सव, अग्रसेन जयंती पर सभी को शुभकामनाए प्रदान की।

Subscribe to my channel


