रेवाड़ी,12 अक्टूबर (पवन कुमार)I आज मॉडल टाउन में स्थित रिति आई केयर हॉस्पिटल में विश्व दृष्टि दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें समाज सेवी और युवा नेता राजबीर यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए I डॉ हरपाल ने आँखों से सम्बंधित समास्यों और समाधान के बारे में जानकारी दी I राजबीर यादव और डॉ हरपाल ने प्रीतियोगिता के विजयताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया I इस कार्यक्रम का मंच संचालन दीपिका ने किया I डॉ गायत्री कि रेख देख और व्यवस्था में कार्यक्रम का आयोजन किया,जिसमें लगभग सो लोगों ने भाग लिया I राजबीर यादव पिछले आठ वर्षो रिति आई केयर के साथ मिलकर निशुल्क आई कैंप लगाते आ रहे है Iइस अवसर पर राजबीर यादव ने कहा कि समाज सेवा और राजनीति एक दूसरे के पूरक है और सब कुछ सही हुआ तो राव इंद्रजीत और भाजपा के सहयोग से रेवाड़ी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे Iपेंटिंग,निबंध और भाषण प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने वालों में स डी स स्कूल वंशिका गर्ग,महक,पायल, नेना,नेहा, ख़ुशी,स्वाति, के ऍम एच स्कूल से मानव, राहुल,प्रवेश,गेगराज, राधिका,दीपिका,गीतिका, गरिमा, खुशबू और वी वी एन स्कूल से निशांत,विवेक, प्रिंस, शुभम, सोनम,रितिका,रितिक, साक्षी, चार्मिंग थे I