अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर पूर्व विधायक मास्टर मामन सिंह यादव ने किया जनसंपर्क पीले चावल बांटकर लोगों को दिया निमंत्रण

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट
टपूकड़ा कस्बे में परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर, पूर्व विधायक मास्टर मामन सिंह यादव ने, आज सरे बाजार पीले चावल बांटकर लोगों को निमंत्रण दिया! इस अवसर पर पूर्व विधायक मास्टर मामन सिंह यादव ने कहा कि बाईपास स्थित गुलमोहर वाटिका में 8:00 बजे पधार कर परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाएं! इस अवसर पर उन्होंने टपूकड़ा के समस्त बाजारों में लोगों के साथ भ्रमण किया, और लोगों को अधिक से अधिक तादाद में पहुंचने का आग्रह किया! इस अवसर पर उनके साथ तिजारा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पति उर्मिला रामेश्वर सैनी, पूर्व सरपंच राम सिंह, रघुवीर जी, अमीलाल, एमपीएस मुन्नी महात्मा निरंकारी, हंसराज वाल्मीकि, संजू गोयल, सुनील मसीत, अनिल, विकास यादव, महेंद्र पोसवाल, एमपीएस विजय पाल, सुबह सिंह, सरपंच अभय सिंह, सुरेंद्र यादव गौशाला महामंत्री, सतीश कुमार, महेंद्र शास्त्री, लक्ष्मीनारायण, धर्मवीर, सरदार शेर सिंह लाडमका सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे!

Subscribe to my channel


