महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

जननायक जनता पार्टी राजस्थान में रचने जा रही नया इतिहास  नवीन राव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*स्वर्गीय चौधरी देवीलाल जी की जयंती पर होने वाली रैली को लेकर ग्रामीणों को दिया न्यौता, झंडा देकर पार्टी करवाई ग्रामीणों को ज्वाइन*

                जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने 25 सितंबर को युग पुरुष एवं पूर्व उपप्रधामंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर सीकर में होने वाली विजय किसान दिवस रैली की सफलता के लिए कमर कस ली है। 

         *यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि जेजेपी युवा के प्रदेश कार्यालय सचिव एवं झुंझुनूं जिला के प्रभारी नवीन राव ने आज खेतड़ी विधानसभा के गांवों में तूफानी दौरे किए तथा ग्रामीणों को सीकर रैली का निमंत्रण दिया।*

           युवा प्रदेश कार्यालय सचिव नवीन राव ने ढोसी, ठाठवाड़ी, दलौता, दूधवा, गोरीर, नालपुर, शिमला, मेहाड़ा, बसई, नया नगर आदि गांवों में पहुंच कर किसान विजय सम्मान दिवस रैली का न्यौता दिया। इस मौके पर अनेक युवा साथियों ने जेजेपी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी को ज्वाइन किया।

          *ग्रामीण सभाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के युवा नेता नवीन राव ने कहा कि जननायक जनता पार्टी राजस्थान में नया इतिहास रचने जा रही है। इस रैली को लेकर ग्रामीणों में भारी जोश एवं उत्साह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल की नीतियां लोकप्रिय रही हैं तथा लोग उनसे बड़े प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार बुजुर्गों की पेंशन लागू चौधरी देवीलाल ने ही करके उन्हें मान-सम्मान दिलाया था। पहले किसानों के ट्रैक्टर एवं आम आदमी की जरूरत साइकिल एवं रेडियो पर टैक्स लगता था, जिसे भी ताऊ देवीलाल ने ही बंद करवाया था। उन्होंने जनहित के अनेक कल्याणकारी किए तथा लोगों को भरपूर लाभ पहुंचाया। अब उनकी जयंती पर सीकर में रैली होनी है। इसलिए रिकार्ड तोड़ संख्या में सीकर पहुंचकर जन-जन के प्रिय नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।* 

             इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार मकसूसपुरिया, रेवाड़ी हलका प्रधान राजबीर यादव, बाबूलाल बापड़ोली व टॉनी जमालपुर आदि उनके साथ रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button