LIVE TVअपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नाबालिग लड़की के अपरण के मामले में पुलिस थाना मुण्डावर की एक और अन्य प्रभावी कार्यवाही

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

• नाबालिक लड़की का अपहरण के मामले में एक अन्य अरोपी को किया गिरफतार ।
अपहरण के दौरान आरोपी को अपहर्ता के साथ अपने होटल में शरण देने वाले आरोपी होटल कर्मचारी
को किया गया गिरफतार ।
-: घटना का विवरण:-
दिनांक 18.06.2023 को परिवादीया ने एक तहरीर पेश की कि दिनाक 14-06-2023 को समय करीबन रात 11:00 बजे बाद की बात है मै और मेरे परिवार के लोग खाना खा कर
सो गए थे और मेरी नाबालिग लड़की जो अपनी दादी के साथ सोई हुई थी और दिनाक 15-06-2023 की सुभह जब मै मेरी लड़की को जगाने के लिए गई तो मेरी लड़की अपने बिस्तर पर नही थी और उसके बाद मैंने ये घटना अपने परिवार वालो को बताई तो मैंने और मेरे परिवार वालो ने मेरी लड़की को आस पास के लोगो व अपनी रिश्तेदारी में पता किया लेकिन मेरी लड़की का अभी तक कुछ भी पता नही चल पाया है अतः श्रीमान जी से निवेदन है की मेरी रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 260/2023 धारा 363 भादस में अभियोग पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया ।
-: कार्यवाही:-
प्रकरण में गठित टीम के द्वारा आसूचना संकलन कर आरोपियान को चिन्हित किया जाकर पूर्व में एक बाल अपचारी एवं आरोपी धारासिह उर्फ सोनू पुत्र हिम्मतसिह जाति राजपूत उम्र 19 साल निवासी पदमाडा कलां थाना मुण्डावर को गिरफतार किया गया था तत्पश्चात प्रकरण में होटल कर्मचारी द्वारा नाबालिक बच्ची को आरोपी के साथ होटल में शरण देकर जानबूझकर अपराध में सहायता करने के आरोपी होटल कर्मचारी अशोक सिंह पुत्र
हनुनासिहं जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी बहरु जी कि ढाणी टीटनवाड थाना गुढागोढजी जिला झुनझुनु के सम्बंध में आसूचना संकलन कर आरोपी को प्रकरण में गिरफतार किया गया जाकर न्यायालय श्रीमान के समक्ष पेश किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
-: गिरफ्तारशुदा आरोपी:-
1. अशोक सिंह पुत्र हनुनासिहं जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी बहरु जी कि ढाणी टीटनवाड थाना
गुढागोढजी जिला झुनझुनु
– गठित टीम के सदस्य:-
1. श्री नन्दलाल उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मुण्डावर जिला खैरथल
तिजारा ।
2. श्री विजय सिंह एचसी 213 पुलिस थाना मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा
3. श्री संदीप कानि 1152 पुलिस थाना मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा ।
4. श्री नरेश कानि 643 पुलिस थाना मुण्डावार जिला खैरथल तिजारा
5. श्री महेन्द्र कानि 787 पुलिस थाना मुण्डावर जिला खैरथल
तिजारा ।
6. श्री जलेसिंह कानि 561 पुलिस थाना मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा
7. श्री सुगन कानि 885 पुलिस थाना मुण्डावर जिला खैरथल तिजारा ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button