समरसता यात्रा के अंतर्गत गुना में हुआ भव्य स्वागत
संस्कृति विभाग से आये शारदा शरण जागरण मंडल द्वारा रविदास जी के जीवन पर आधारित भजनों की गयी प्रस्तुति

(जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर)
गुना सन्त शिरोमणि श्री रविदास मंदिर निर्माण हेतु 25 जुलाई 12 अगस्त तक प्रदेश स्तर पर निकल रही समरसता यात्रा अंतर्गत आयोजित जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शुभ विदाई गार्डन जिला पंचायत विश्राम गृह गुना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्कृति विभाग से आये शारदा शरण जागरण मंडल द्वारा रविदास जी के जीवन पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी गयी और संत श्री रविदास जी के जीवन वृत्तांत का उल्लेख किया गया इसके पश्चात कन्या पूजन एवं संत श्री रविदास जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये ।
जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् की जिला समन्वयक मंजूषा सालोमन ने बताया कि सभी मंचासीन अतिथियों स्वागत किया गया। यात्रा के उद्देश्य पर अपनी बात रखते हुए हरिद्वार से यात्रा संयोजक साध्वी रंजना दीदी ने बताया कि आज 08 अगस्त का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि आज ही के दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरुआत हुई थी और आज ही आपके शहर गुना में यह समरसता यात्रा पहुंची है| यह समरसता ही है जिसके कारण ये आन्दोलन सफल हुआ क्योंकि यहाँ सभी भारतीय जातिभेद भूल कर एक लक्ष्य देश की स्वतंत्रता के लिए जी जान से कार्य कर रहे थे | ऐसे ही समरसता के शिखर संत के मंदिर निर्माण के लिए यह यात्रा प्रदेश स्तर पर निकली है |

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्री लाल सिंह आर्य – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं सम्पूर्ण यात्रा के प्रदेश के प्रभारी, कैबिनेट मंत्री दर्ज़ा प्राप्त एवं अध्यक्ष बांस एवं शिल्प बोर्ड श्री घनश्याम पिरोनिया ने भी अपनी बात रखी | उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को हमारे देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी इस यात्रा के समापन पर संत शिरोमणि रविदास के मंदिर निर्माण के भूमि पूजन हेतु सागर पधार रहे हैं, जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं । कार्यक्रम के अंत में विभिन्न शैक्षाणिक संस्थान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगितायों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के अंतर्गत ग्रामों में कार्य कर रही नवांकुर और प्रस्फुटन समिति सदस्यों द्वारा अपने अपने गाँव से मिट्टी और जल संग्रह कर अर्पित किया गया। यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर कलश यात्रा के साथ रवाना हुयी यहां नगरवासीयों द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा आगे रूठियाई से होते हुए आगे विकासखंड राघौगढ़ और चांचौड़ा के लिए प्रस्थान कर गयी।
Subscribe to my channel


