हरिद्वार कावर लेने गये सुभाष कालोनी के युवक बादल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर विधायक शिव अरोरा ने उनके निवास स्थान जाकर दुःख वक़्त किया, बोले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी
MLA Shiv Arora mourned the death of Badal, a young man from Subhash Colony who had gone to Haridwar Kawar in a road accident, and said that strict action will be taken against the culprits.


ब्यूरो प्रमुख… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर… सावन माह में हरिद्वार कावर लेने गये सुभाष कॉलोनी निवासी बादल साहनी पुत्र राजू सिंह नाम के युवक की कल रात काशीपुर कुंडा क्षेत्र के पास ट्रक दुर्घटना में हुई मृत्यु पर आज विधायक शिव अरोरा ने उनके निवास स्थान पहुँचकर ढांढस बंधाया। विधायक बोले इस प्रकार से जवान बेटे की मृत्यु किसी भी परिजनों के लिये बेहद पीड़ादायक समय है उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांत के लिये प्रार्थना की वही परिवार को इस असीम दुख सहने की परमात्मा शक्ति दे ,साथ ही विधायक बोले उन्होंने इस घटना के सन्दर्भ में काशीपुर एसपी सिटी अभय प्रताप से वार्ता की है और दोषी ट्रक चालकों को जल्द से जल्द पकड़ के कहा है। विधायक बोले इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं और हर सम्भव मदद के करने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान ललित बिष्ट, रजत दीक्षित, मयंक कक्कड़, प्रमोद कुमार, राजवीर, प्रेम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


