विधायक बेहड़ ने सुनी जन संवाद के तहत जनता की समस्याएं
MLA Behad listened to public's problems under public dialogue


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
किच्छा… जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ओर वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान के आदेश पारित किए।
प्रत्येक सोमवार को विधायक बेहड के कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होता है। जिसमें वह तमाम क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हैं। जिसको लेकर आज प्रात काल से ही उनके कार्यालय पर फरियादियों का तांता लगा रहा ।
जिसमें क्षेत्रवासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन, बिजली के बिल, पानी , स्वास्थ्य , शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी। पन्त कालोनी निवासी महेश चन्द्र पन्त तथा ममता गाबा ने आर्थिक मदद हेतु,वार्ड न०-02 से भगवान् देहि ,कुसमा,रेखा ,लक्ष्मी,अनीता,ओमवतीने सड़क निर्माण कराये जाने ,वार्ड न०-11 निवासी सुनीता तथा अनीता ने राशन कार्ड हेतु ,छिनकी निवासी नासिर अली,रिहासत ,साजिदा,भूरे ,रोहित ,गुड्डू ,हनीफ आदि ने गाँव में 25 के०वी०ए० का विधुत ट्रान्सफार्मर लगाने,वार्ड न० 15 से निखिल ,जगदीश सक्सेना,विशाल गंगवाल ,पूरन लाल ने सड़क की समस्या ,आनंदपुर से रवि कुशवाह तथा नविन ने सड़क बनाने हेतु विधायक बेहड़ से आग्रह किया।
बेहड ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना कुछ समस्याओ का विधायक द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया और सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्यायों के शीघ्र से शीघ्र निस्तारण के आदेश पारित किये | तथा सभी क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया की बाकी सम्बन्धित समस्याओं को अधिकारियों को भेजा जायेगा और इनका हर हाल में निस्तारण किये जाने का प्रयास किया जायेगा।
Subscribe to my channel


