क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश और कल्याणी नदी के किनारे बसी बस्तियों में हो रहे जलभराव से उत्पन्न संकट को देखने के लिए के पहुंची पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा
Former Municipal President Meena Sharma arrived to see the continuous heavy rains in the area and the crisis arising out of waterlogging in the settlements along the Kalyani river


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर…क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश और कल्याणी नदी के किनारे बसी बस्तियों में हो रहे जलभराव से उत्पन्न संकट को देखने के लिए रविवार को सुबह उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयर पर्सन श्रीमती मीना शर्मा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बाल्मीकि नगर भूत बंगला और कल्याणी नदी के किनारे रह रहे लोगों से मिलने पहुंची l जहां उन्होंने जलभराव की स्थिति को देखा और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की l यहां श्रीमती शर्मा ने लोगों से अपील की कि वह जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए अपना घरेलू सामान कहीं अन्यत्र स्थानांतरित कर दें और अपने आप को भी सुरक्षित रखें l इधर श्रीमती शर्मा ने जिला प्रशासन से भी अपील की है कि वह नदी किनारे तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को अच्छे से चाक-चौबंद करें और उनकी आवश्यक मदद करें l इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में नगर निगम पार्षद परवेज कुरेशी, नगर पालिका परिषद के पूर्व पार्षद कालीचरण बाल्मीकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, राहुल चौहान, संतोष बाल्मीकि, ताहिर खान, अरविंद सक्सैना, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


