आने वाले समय में किच्छा विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित जायेंगे…विधायक बेहड़
In the coming time, new dimensions of development will be established in Kichha Vidhansabha...MLA Behad


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
किच्छा…विधायक तिलक राज बेहड़ ने शांतिपुरी न 2 तथा शांतिपुरी न 3 में विधायक निधि से निर्मित 10 लाख रूपये के कार्यों का किया लोकार्पण. इसी क्रम में देवी मंदिर शांतिपुरी नंबर 3 परिसर एवं महादेव मंदिर शांतिपुरी नंबर दो भरतपुर में बने सामुदायिक भवनों का लोकार्पण रविवार को क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ द्वारा किया गया।
इस दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि आने वाला समय किच्छा विधानसभा के लिए बहुत ही सुनहरा है किच्छा में विकास के नए नए आयाम स्थापित किये जायेंगे, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं जल्दी विधानसभा वासियों को पूरी विधानसभा में विकास की गंगा बहती की नजर आएगी वे प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को पूर्ण कराने के प्रयास में है | उनकी विधायक निधि के द्वारा हर गांव में चल रहा है तथा वे अपनी विधानसभा को विकास के मामले में अग्रसित करना चाहते है. तथा उनके द्वारा किए गए प्रयासों से उन्हें सफलता भी मिल रही है और वे अपनी विधानसभा में बहुत से नए विकास कार्य प्रारंभ करने जा रहे हैं, सभी क्षेत्र वासियों को जल्द ही उनके प्रयासों के फल का लाभ मिलेगा।
इससे पूर्व समस्त ग्राम वासियों ने उनके अपने अपने गांव पहुंचने पर विधायक तिलक राज बेहड़ का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य दीपा आर्या,ग्राम प्रधान श्रीमती चंद्रकला कोरंगा ,क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती रीता कोरंगा,गौरव बेहड, , कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ,प्रेम आर्या ,हरीश कोरंगा ,राजेन्द्र शर्मा ,कैलाश जोशी ,मोहन पाण्डेय, शेर सिंह कोरंगा लाल सिंह रौतेला दयाल सिंह बिष्ट प्रेम आर्य, लक्ष्मण सिंह कोरंगा, रमेश लोहानी, चंचल सिंह रौतेला, प्रधान पति कैलाश जोशी, कार्यक्रम संचालक बिशन सिंह कोरंगा, दीवान सिंह, दलीप सिंह, कुंवर सिंह, कांग्रेस जिला महामंत्री मोहन चंद पांडे, पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोरंगा, प्रकाश राम आर्य, आदि लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


