बदमाशों के हमले में घायल हुये सब इंस्पेक्टर मोहन भट्ट का किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
Kichha MLA Tilakraj Behad reached the hospital and inquired about the condition of sub-inspector Mohan Bhatt, who was injured in the attack by miscreants.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर… बदमाशों के हमले में घायल हुये सब इंस्पेक्टर मोहन भट्ट का किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने उनके शीर्घ स्वस्थ होने की कामना करते हुये कानून व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। विधायक बेहड़ ने हमले की निंदा करते हुये कहा कि राज्य सरकार को पुलिस को बेहतर सुविधाएं देनी चाहिये ताकि हमारे जवान निर्भीक होकर काम कर सके। पुलिस पर इस तरह का हमला गंभीर चिंता का विषय है। अपराधियों पर लगाम लगाना जरूरी है। उन्होंने सब इंस्पेक्टर मोहन भट्ट के शीर्घ स्वस्थ होने की कामना कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। गौरतलब होकि ४ जुलाई को सिडकुल चौकी पंतनगर पर उ.नि. पंकज कुमार व उ.नि. मोहन भट्ट मय फोर्स के साथ चेकिंग पर थे। उनको सूचना मिली कि दो मोटर साइकिल सवार युवक मैट्रोपोलिस सिटी के पास से एक महिला का पर्स छीनकर पंतनगर की ओर भागे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बैरियर लगाकर बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने उ.नि. मोहन भट्ट पर तेज गति से बाइक चढ़ा दी। इस हमले में मोहन भट्ट की दोनों पैर टूट गये। उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में विधायक बेहड़ के साथ उनके पुत्र गौरव बेहड़ भी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


