अलवरब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान

तिजारा में अहिंसा सर्किल स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर, पंजाब की आप चेयरमैन श्रीमती राजेंद्र कौर ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

तिजारा में अहिंसा सर्किल स्थित आप पार्टी कार्यालय पर आज पंजाब प्रदेश की आप चेयरमैन श्रीमती राजेंद्र कौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान में जो चुनावी घोषणाएं हो रही है वे खोखली हैं अब चुनाव होने के मात्र 5 महीने बचे हैं गहलोत सरकार जनता को मूर्ख बना कर वोट लेना चाहती है ऐसा नहीं हो सकता जनता खूब जानती है उन्होंने जनता को मूर्ख बनाने के लिए 100 यूनिट बिजली फ्री घोषणा की है जबकि पंजाब और दिल्ली में महिलाओं को बस यात्रा फ्री है कोई भी महिला कहीं भी घूम सकती है, सरकारी नौकरियां दी जा रही है बिजली पानी की पूर्ण व्यवस्था है और महिलाओं को यथोचित सम्मान दिया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश यूथ विंग उपाध्यक्ष मौसम खान, लोकसभा प्रभारी महेंद्र मीणा, जिला सचिव सूबेदीन, जिला सेक्रेटरी रशीद खान, ब्लॉक अध्यक्ष मौसम खान, सरदार कृपाल सिंह, उमरदीन, केहर सिंह, कृष्णा कंवर, जान कौर रशीद खान माजरा पीपली से उमरदीन, जुहू, जीतू भाई सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button