ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान

यादव समाज भिवाड़ी के अध्यक्ष बने पार्षद राजेश यादव

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

यादव समाज समिति का दो वर्ष का कार्यकाल संपूर्ण होने पर समस्त कार्यकारिणी की मीटिंग नगीना गार्डन, भिवाड़ी पर रखी गई। जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समस्त समाज द्वारा सर्वसहमति से पार्षद राजेश यादव को अध्यक्ष बनाया गया। समाज के समस्त पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश यादव को माला पहनाकर एवं मुँह मीठा कराकर शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की। 

राजेश यादव कई वर्ष पूर्व से सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं वर्तमान में समाज में कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर समाज सेवा कर रहे थे। समाज के प्रति इनकी बेहतर कार्यशैली को देखते हुए समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।   

 

नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश यादव ने समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए बताया कि समाज के द्वारा मिली इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा, साथ ही निस्वार्थ भावना से समाज के विकास एवं उत्थान के लिए ही कार्य करूँगा।        

मीटिंग के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष राजवीर यादव द्वारा पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्यौरा पेश किया गया। समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने निवर्तमान अध्यक्ष की सराहना करते हुए राजवीर यादव का माला पहनाकर धन्यवाद दिया। 

मीटिंग के दौरान पूर्व अध्यक्ष रघुवीर यादव, सुभाष यादव, डीके यादव, उपाध्यक्ष राजेश यादव, अजीत यादव, राजेश यादव, बीडी यादव,हर्ष यादव, सुरेंद्र यादव, श्याम सुंदर यादव, अनूप यादव, राजेश यादव, सतवीर यादव पार्षद, मास्टर बिरेंद्र यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष एडवोकेट पूरनसिंह यादव, महासचिव सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सचिव कमलेश यादव, सुरेंद्र यादव, सोमदत्त यादव, सुरेंद्र यादव पत्रकार, पार्षदपति देवेंद्र यादव, पार्षदपति सुरेंद्र यादव, यशपाल यादव, महिपाल यादव, कमलदीप यादव, अमित यादव, लक्ष्मण यादव, राजपाल यादव, रामकिशन यादव, दिनेश यादव, मेहरचंद यादव, उदयवीर यादव, अनिल यादव, राकेश यादव, राजेंद्र यादव, फूल सिंह यादव, राजेश यादव, सतपाल यादव, जितेंद्र यादव, कृष्ण यादव, इंद्रजीत यादव, कालू यादव आदि लोग उपस्थित रहें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button