शिकोहाबाद विधायक माननीय डाॅ•मुकेश वर्मा जी के कैम्प कार्यालय में आयोजित जन्मदिन समारोह पर विभागीय और सामाजिक कार्यों के संकल्प, सपा के लोकसभा सीट को बनाया लोकसभा चुनाव का मुद्दा

फिरोजाबाद से ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की खास खबर
शिकोहाबाद विधायक माननीय डाॅ•मुकेश वर्मा जी के कैम्प कार्यालय तोतलपुर पर करोडों युवाओं के प्रेरणास्रोत, गरीब, शोषित, वंचित, पिछडो की बुलन्द आवाज,पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय अखिलेश यादव जी के 50 वें जन्मदिन के शुभअवसर पर आज लोककल्याण दिवस के रूप मैं केक काटकर व 501 विधवा, असहाय, वृद्ध, विकलांग माताओं, बहनों को साडी वितरण कर जन्मदिन बनाया व आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को और मजबूत करनें का शिकोहाबाद विधानसभा की जनता जनार्दन व माताओ, बहनों, युवा साथियों ने संकल्प लिया।और समाजवादी पार्टी फीरोजाबाद के लोकसभा की सीट सपा की झोली मैं डालने का संकल्प लिया।
परम आदरणीय अखिलेश यादव जी को लम्बी उम्र दे ईश्वर से कामना की।
इस अवसर पर मीना राजपुत जी जिला महासचिव सपा, हरिओम यादव विधानसभा अध्यक्ष सपा,संजय गोरख, सियाराम बाबूजी, कैलाश प्रधान,पूरन प्रधान, संतोष वर्मा, संजय वर्मा, कुलदीप गुर्जर, महेश कठेरिया, मनीष जाटव ,सोनू निगम, सुभाष वर्मा, अश्वनी यादव , अंकित कुमार मझवार बड़ी संख्या में क्षेत्र के नौजवान, माताए, बहनें, बुर्जग, सम्मानित जनता जनार्दन मौजूद रहीं।

Subscribe to my channel


