बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कैंटीन के ठेके पर फंसा पेच: मंत्री की आपत्ति के बाद मामला CMO तक पहुंचा, प्रिंसिपल-अधीक्षक में ठनी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

_*बीकानेर।*_ एसपी मेडिकल कॉलेज की नई मेडिसिन विंग में चल रही कैंटीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कैंटीन का ठेका किसे और कैसे दिया गया, इस बात पर सवाल उठने के बाद मामला अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक जा पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि नई मेडिसिन विंग का संचालन कर रहे प्राइवेट ट्रस्ट ने कैंटीन का एग्रीमेंट एक बड़ी कंपनी की जोधपुर स्थित फ्रेंचाइजी के साथ कर लिया। इसमें स्टेशन रोड स्थित एक होटल के संचालक भी शामिल बताए जा रहे हैं। इसी एग्रीमेंट पर आपत्ति जताई गई है।

मामले की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने एसपी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से जवाब मांगा और CMO में शिकायत दर्ज कराकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद यह मामला चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के पास पहुंच गया।

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा से कैंटीन एग्रीमेंट से जुड़ी पूरी फैक्चुअल रिपोर्ट मांगी है। प्रिंसिपल ने आगे पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी, तो वहां से जवाब में कहा गया कि इस संबंध में सारा पत्राचार कॉलेज स्तर पर हुआ है।

अधीक्षक की ओर से 21 अगस्त को संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक का हवाला दिया गया। कहा गया कि कैंटीन को लेकर फैसला उसी बैठक में हुआ था। अधीक्षक का कहना है कि उनकी ओर से एग्रीमेंट को लेकर अलग से कोई आदेश जारी नहीं किया गया।

वहीं प्रिंसिपल का पक्ष है कि बैठक का कार्यवाही विवरण अधीक्षक के हस्ताक्षर से जारी हुआ था और पीबीएम अस्पताल व आरएमआरएस से जुड़े सभी फैसले उन्हीं के आदेश से होते हैं।

इस खींचतान के चलते बुधवार को चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को फैक्चुअल रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि रिपोर्ट में क्या सामने आता है और कैंटीन के ठेके पर आगे क्या फैसला होता है।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button