बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर विकास मंच के अध्यक्ष बने संतोष बांठिया, कामिनी भोजक को मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। बीकानेर विकास मंच के संगठनात्मक विस्तार के तहत मंच के अध्यक्ष पद पर संतोष बांठिया तथा प्रवक्ता पद पर श्रीमती कामिनी भोजक की नियुक्ति की गई है। दोनों पदों पर नियुक्ति की घोषणा बुधवार को कोटगेट स्थित बीकानेर विकास मंच कार्यालय, रामपुरिया कटला में की गई।
मंच की पूर्व में आनंद निकेतन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से संचालन समिति के अध्यक्ष के रूप में संतोष बांठिया के नाम पर सहमति बनी थी। इसी निर्णय के तहत बुधवार को उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई।
मंच के अध्यक्ष संतोष बांठिया, संयोजक विजय कोचर, समन्वयक सूरजमल सिंह नीमराना एवं मुकेश जोशी की सहमति से कार्यालय प्रभारी पुरुषोत्तम सुथार ने संतोष बांठिया को अध्यक्ष तथा श्रीमती कामिनी भोजक को प्रवक्ता बनाए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर मंच के संयोजक विजय कोचर ने बताया कि आगामी दिनों में बीकानेर विकास मंच की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत बीकानेर महानगर से लेकर वार्ड स्तर तक संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा, ताकि शहर के विकास से जुड़े मुद्दों और आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
वहीं, मंच के समन्वयक सूरजमल सिंह नीमराना ने बताया कि बीकानेर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से गठित मंच की ओर से 27 नवंबर को उत्तर पश्चिम रेलवे के डीआरएम को रेलवे से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मंच पदाधिकारियों ने बताया कि बीकानेर के विकास, जनहित के मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों को लेकर मंच आगे भी सक्रिय रूप से कार्य करेगा।
प्रेषक:
पुरुषोत्तम सुथार, कार्यालय प्रभारी
विजय कोचर, संयोजक
बीकानेर विकास मंच, बीकानेर

Subscribe to my channel


