ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नई ढाणी दुग्ध उत्पादक महिला सहकारी समिति ने भरा सरस मायरा, बेटी के विवाह में 21 हजार रुपये का चेक देकर किया सम्मान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 ग्राम पंचायत घिनोई स्थित नई ढाणी दुग्ध उत्पादक महिला सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से सरस डेयरी द्वारा संचालित सरस मायरा योजना के तहत सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की गई। समिति सचिव डॉ. रामचंद्र यादव के नेतृत्व में समिति सदस्यों एवं आसपास की दुग्ध समितियों के सचिवों ने पड़ोस की राबड़ों की ढाणी में आयोजित विवाह समारोह में पहुंचकर मायरा भरा।

इस अवसर पर समिति सदस्य श्रीमती संतोष देवी पत्नी साधु राम जी राबड़ की पुत्री के विवाह पर सरस डेयरी की ओर से 21,000 रुपये का चेक, 2,100 रुपये कन्यादान राशि तथा नवविवाहिता और उसके माता-पिता को कपड़े भेंट कर सम्मानित किया गया।

समिति सचिव डॉ. रामचंद्र यादव ने बताया कि सरस मायरा योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादक परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनना और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इस योजना के माध्यम से जरूरत के समय दुग्ध उत्पादक परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक संबल मिलता है।

कार्यक्रम में सचिव श्यामलाल शर्मा, रतनलाल जाट, मालीराम यादव, रूडमल यादव, भीमाराम यादव, सुवालाल यादव, रमेश यादव, लालचंद यादव सहित कई सहायक सचिव एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सरस मायरा योजना के तहत किए गए इस सहयोग की ग्रामीणों ने सराहना की और इसे सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे की प्रेरणादायक पहल बताया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button