उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार

हर्रैया में 18 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती। जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं नेशनल इंटर कॉलेज, हर्रैया के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 18 नवंबर 2026, बुधवार को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से नेशनल इंटर कॉलेज, हर्रैया के विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक सेवायोजन चन्द्रकान्त सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 20 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में कक्षा 8 पास, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में राजमिस्त्री, टाइल्स लगाने, भवन निर्माण, आयरन शटरिंग सहित अन्य तकनीकी एवं हुनरमंद कार्यों में दक्ष अभ्यर्थी भी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध पदों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को अलग-अलग वेतनमान पर नौकरी प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन उनके बायोडाटा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसमें प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल होने से पहले उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर अपना निःशुल्क पंजीकरण करा लें।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी नेशनल इंटर कॉलेज, हर्रैया अथवा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बस्ती से संपर्क कर सकते हैं।

यह रोजगार मेला क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button