जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जयपुर में सफाई के नाम पर करोड़ों का खेल, 2.94 करोड़ के खर्च पर उठे सवाल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर में सफाई व्यवस्था के नाम पर दो करोड़ चौरानवे लाख रुपये खर्च करने की तैयारी है, लेकिन वार्डों में सफाईकर्मी ही गायब हैं। नगर निगम की इस व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने मेयर सुनील कोठारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
दरअसल, दीपावली से पहले हर वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने का वादा किया गया था, लेकिन एक महीने बाद भी कई वार्डों में कर्मचारी नहीं पहुंचे। पार्षदों का आरोप है कि सफाईकर्मियों की नियुक्ति के बजाय उन्हें नकद भुगतान का प्रलोभन दिया जा रहा है।
वार्ड 91 और 93 के पार्षदों ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता बताते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में शिकायत करने की चेतावनी दी है। साथ ही, जल्द सफाईकर्मी नहीं लगाए जाने पर मेयर कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान भी किया है।
अब सवाल यह है कि सफाई के नाम पर करोड़ों के कार्यादेश जारी होने के बावजूद वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं हो रही? क्या सफाई के नाम पर सिर्फ कागजों में ही करोड़ों का खेल चल रहा है?
Subscribe to my channel


