बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
युवा विरासत महोत्सव के तहत बीकानेर शहर में निबंध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा विरासत महोत्सव के अंतर्गत आज जिला बीकानेर शहर के विधानसभा क्षेत्रों में युवा कांग्रेस बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष रामदयाल बेनीवाल के नेतृत्व में विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट निबंध लेखन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस सफल आयोजन में जिले के समस्त युवा कांग्रेस पदाधिकारियो, ब्लॉक अध्यक्षों एवं संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता और सहयोग सराहनीय रहा।
युवाओं में महापुरुषों के विचारों, देश की गौरवशाली विरासत एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का इस सफल आयोजन के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
रामदयाल बेनीवाल
युवा कांग्रेस बीकानेर शहर

Subscribe to my channel


