उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिहरदोई

उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी के, वार्षिक खेलकूद 2026 दूधिया रोशनी में संपन्न,खेल अवधि- दिनांक प्रातः 30 अकटूबर से सायम् दिनांक 5 नवंबर

Uttarakhand Forestry Training Academy, Haldwani, annual sports 2026 concluded under floodlight, sports duration - morning 30 October to evening 5 November

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

हल्द्वानी…आज सायम् दिनांक 5 नवंबर (शुक्रवार) को उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी के, वार्षिक खेलकूद दूधिया रोशनी में सफलतापूर्वक संपन्न हो गए।इस वर्ष अकादमी में130 फॉरेस्टर (उत्तराखंड प्रदेश से) व लगभग 40 रेंजरस् (आल ओवर इंडिया) का बैच यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

इस वर्ष वार्षिक खेलकूद हेतु तीन टीम बनाई गयी, जिन्हें देवदार हाउस, साल हाउस व बुरांश हाउस नाम दिए गए।

प्रतियोगिता के विभिन्न खेल इवेंट्स के परिणाम।

मैंस क्रिकेट- मैंस फाइनल में बुरांश हाउस(71/2) ने साल हाउस (57/5) को 14 रन से पराजित कर दिया।

मैंस फुटबाल- मैंस फाइनल में देवदार हाउस ने साल हाउस को सूट आउट में 2-1 से पराजित कर दिया। देवदार टीम की ओर से क्रमशः सूरज व बिजलवान ने एक-एक व साल टीम की ओर से मार्को ने एक मात्र गोल किया।

·

बालीवाल- मैंस फाइनल मैच साल हाउस व देवदार हाउस के मध्य खेला गया जिसमें देवदार टीम ने साल टीम को सीधे सेटों में 25-20, 25-17 से पराजित किया। वूमेनस् साल टीम ने बुरांश टीम को 25-15, 25-15 से सीधे सैटों मे हराकर ट्राफी अपने नाम की।

टेबल टेनिस- मैंस सिंगल्स में नवीन गौढ़ प्रथम, जोडिंसगाना द्वितीय व रोहित कुमार तृतीय रहे, वहीं वूमेनस् में दिक्षा प्रथम, वियोना द्वितीय व इबा तृतीय रही। इसी क्रम में डबल्स इवेंट में नवीन गौढ़ व आकाश रावत प्रथम, हिमांशु कुशवाहा व जोडिंसगाना द्वितीय व रियल व पवन की जोड़ी तृतीय रही, वीमेंस में वियोना, दिक्सेरा प्रथम, हर्षिता, इबा द्वितीय व दिक्षा रावत व शिवानी गौढ़ तृतीय रहे।

बैडमिंटन – मैंस सिंगल्स में मंजुल बिष्ट प्रथम, नवीन गौढ़ द्वितीय व अमित सिंह तृतीय रहे इसी तरह डबल्स में मंजुल बिष्ट, नवीन गौढ़ प्रथम, मंगरोक व रूआता द्वितीय व सत्यम पोखरियाल व जोडिंसगाना तृतीय रहे। वीमेंस में रेखा बिष्ट प्रथम, प्रियंका द्वितीय व हर्षिता रावत तृतीय रहीं, इसी बालिका वर्ग के डबल्स इवेंट मैच में रेखा बिष्ट, हर्षिता रावत प्रथम, निवेदिता रावत, जेबा अंसारी द्वितीय व प्रियंका रावत व शिवानी गौड़ तृतीय रहीं।

कैरम: सिंगल्स इवेंट के पुरूष वर्ग में सोबेंदर पवार प्रथम, हरीश बिष्ट द्वितीय व सचिन राना तृतीय जबकि वीमेंस सिंगल्स इवेंट फाइनल मैच में हर्षिता प्रथम, अफसान ए बावा द्वितीय व नंदनी तृतीय रहीं। इसी तरह कैरम के मैंस डबल्स मैच में सोबेंदर, सचिन प्रथम, आकाश गौतम, हरीश द्वितीय व संकल्प, सचिन तृतीय रहे, वीमेंस डबल्स में सरस्वती, काजल प्रथम कनिका खुशबू द्वितीय व प्रियंका दिक्षा तृतीय रहीं।

चैस: मैंस में विशाल जोशी प्रथम, मंजुल बिष्ट द्वितीय व जिहान तृतीय रहे जबकि महिला वर्ग में रेखा प्रथम, नेहा द्वितीय व बी बी नागर तृतीय रहीं।

खो-खो: मैंस मैच में बुरांश हाउस ने साल हाउस को 13-10 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया, वीमेंस मैच में साल टीम ने बुरांश टीम को 21-20 से पराजित किया।

योगासन: मैंस में संकल्प 85 के स्कोर के साथ प्रथम, नवीन बिष्ट 82 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर जबकि बेंजामिन 81 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वीमेंस में अनामिका 86 के स्कोर के साथ प्रथम, काजल व सरस्वती रावत 81-81 के स्कोर के साथ द्वितीय व किरन 80 के स्कोर के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

फील्ड एंड ट्रैक- मैंस- 100 मीटर स्प्रिंट में बेंजामिन प्रथम (समय-11.50 सेकंड), विनीत द्वितीय व वतिलियोना तृतीय रहे। इसी रेस के वूमेनस् इवेंट में प्रियांसी प्रथम रही। 200 मीटर स्प्रिंट में बेंजामिन प्रथम (समय27.15 सेकंड), के0 लालराउतलेना द्वितीय व अकाश रावत तृतीय रहे। इसी स्प्रिंट के वूमेनस् में प्रियांसी भंडारी, दिक्सेरा व स्मृति क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। 400 मीटर मैंस रेस में बेंजामिन प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय व प्रफुल्ल नेगी तृतीय रहे जबकि वूमेंस् में प्रियांसी भंडारी प्रथम,ज्योति द्वितीय व स्रुति तृतीय रहीं।

मैंस पांच किलोमीटर रेस में वीरेन्द्र प्रथम, हिमांशु कुशवाहा द्वितीय व हरीश बिष्ट तृतीय रहे। वीमेंस में वैसाली प्रथम, जयोति द्वितीय व शिवानी पोखरियाल तृतीय रहीं।

अंय फील्ड इवेंट के परिणाम निम्नानुसार हैं।

साटपुट: पुरूष वर्ग में अकाश कुमार मालवीय प्रथम, विनीत वोहरा द्वितीय तथा विशेश्वर सिंह तृतीय रहे। वीमेंस में आंचल मेहता प्रथम,पूजा रानी द्वितीय व विशाखा दिवाकर तृतीय रहीं।

जैवेलिन: हरीश बिष्ट प्रथम, थिरलिंग द्वितीय व मंगकारा मरविन तृतीय रहे जबकि वीमेंस में आंचल मेहता प्रथम, किरन चमियाल द्वितीय तथा शिवानी सिंह तृतीय रहीं।

डिस्कस थ्रो: में विनीत वोहरा प्रथम आकाश कुमार मालवीय द्वितीय व शरद तृतीय रहे इसी तरह वूमेनस् में प्रियंका धनगर प्रथम शिवानी सिंह द्वितीय किरन चमियाल तृतीय रहीं।

लांग जंप: पुरूष वर्ग में मनोज कुमार प्रथम, मार्को द्वितीय तथा विनित वोहरा तृतीय रहे। वहीं वीमेंस में रितिका कश्यप प्रथम, ज्योति द्वितीय व दिक्सेरा तृतीय रहीं।

हाई जंप: मैंस में मनोज कुमार प्रथम (4.98 फुट), मार्को द्वितीय व विनीत बोहरा तृतीय रहे।

टग आफ वार: बुरांश हाउस प्रथम, साल हाउस द्वितीय व देवदार हाउस तृतीय रहे।

लान टेनिस- मैंस सिंगल्स इवेंट में राहुल ने हरीश सिंह राणा को टाई ब्रेक 7-3 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया जबकि तृतीय स्थान सत्यम पोखरियाल ने प्राप्त किया। इसी वर्ग के डबल्स इवेंट फाइनल मैच में सत्यम पोखरियाल व मुकेश प्रथम, राहुल चौहान व हरनीश बिष्ट द्वितीय व सौरभ बिष्ट व मंगकारा तृतीय रहे।

वूमेंस् सिंगल्स इवेंट फाइनल मैच में रेखा ने हिमानी अधिकारी को 6-3 से पराजित कर दिया व प्रथम रही व इसी के डबल्स इवेंट फाइनल मैच में रेखा व थियोफेनी प्रथम, स्नेहा, शिवानी द्वितीय व वैसाली करिश्मा तृतीय रहीं।

वर्तमान में एफटीए,हल्द्वानी में टेनिस प्रशिक्षक व डिस्ट्रिक्ट टेनिस एशोसियेशन, नैनीताल के सैक्रेट्री हेम कुमार पांडेय ने अवगत कराया कि यदि फॉरेस्ट ट्रेनीज इसी तरह अनुसाशित रहकर टेनिस का अभ्यास करते रहे तो आने वाले समय में अपने-अपने प्रदेश का टेनिस खेल में नाम रोशन करेंगे। इस टेनिस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका देवेन्द्र सिंह बिष्ट व रजत कुमार सती ने निभाई,जबकि अन्य स्पोर्टस इवेंट के संचालन हेतु कुलदीप सिंह अधिकारी एवम् साथियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ओवर आल चैम्पियनशिप 212 प्वाइंट के साथ साल हाउस रहा, बुरांश हाउस व देवदार हाउस के क्रमशः 208 व 159 प्वाइंट रहे। आज के समापन समारोह के मुख्य अथिति निदेशक संजीव चतुर्वेदी (मुख्य वन संरक्षक) व विशिष्ठ अथित सूरज तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी (उपनिदेशक उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी) रहे, जिनके दिशा-निर्देशन में उक्त वार्षिक खेलकूद सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इसके अतिरिक्त पुरस्कार कार्यक्रम में आशिर्वाद कटियार,प्रभागीय वनाधिकारी(उपनिदेशक), बलवंत साही व गोपाल सिंह कार्की सेवानिवृत्त प्रभागीय वनाधिकारी (दोनों) भी उपस्थित रहे।

अंत में वार्षिक खेलकूद को सफल बनाने के लिए सूरज तिवारी, उपनिदेशक ने उपस्थित अथितियों, समस्त प्रशिक्षकों, मैच निर्णायकों व एफटीआइ,हल्द्वानी के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button