उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
हर्रैया तहसील में 7 नवंबर को आयोजित होगा जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम करेंगी अध्यक्षता

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। जनपद में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार, 7 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम हर्रैया तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।
Subscribe to my channel


