बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

दीपों की रोशनी से गूंज उठा गंगाशहर, नशामुक्त जीवन का दिया संदेश

नशे के विरुद्ध दीपक जलाकर गंगाशहर के नागरिकों ने दिया अद्भुत संदेश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

गंगाशहर, 5 नवंबर। समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता फैलाने और नशे रूपी अंधकार को मिटाने के उद्देश्य से तेरापंथ भवन के सामने “एक दीप नशे के विरुद्ध” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर नशे को ना कहने का संदेश दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह के जन-जागरूकता अभियान “Say No To Drugs” के तहत आयोजित कार्यक्रम में दीपों की रोशनी के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया गया।

इस कार्यक्रम में जिला उद्योग अधिकारी सोहनलाल गोदारा, पार्षद दिलीप बांठिया, पूर्व पार्षद रामदयाल पंचारिया, आयुष चिकित्सक डॉ. राजेंद्र बिश्नोई, डॉ. कुलदीप सुथार, डॉ. रोहित दैया, समाजसेवी रघुबीर प्रजापत, जगदीश कड़वासरा, असलम नागौरी, उमर फारूख रंगरेज,शाहिद एवं अर्जुन कच्छवाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने “Say No To Drugs” मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पार्षद दिलीप बांठिया ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही भविष्य की मजबूत नींव रखता है।समाजसेवी रघुबीर प्रजापत ने ऐसे आयोजनों को समय की मांग बताया। जिला उद्योग अधिकारी सोहनलाल गोदारा ने प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह द्वारा लंबे समय से संचालित नशा मुक्ति अभियान की सराहना की। असलम नागौरी एवं उमर फ़ारूख़ रंगरेज ने भी समाज में नशा मुक्ति के लिए विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता जताई। प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए “नशा मुक्त युवा, स्वस्थ समाज और मजबूत भारत” का संदेश दिया। प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने इस मिशन को निरंतर जारी रखने एवं समाज में नशे के विरुद्ध चेतना जागृत करने के लिए डॉ. करनीदान कच्छवाह का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें आश्वासन दिया कि वे भी इस मुहिम में उनके साथ सदैव जुड़े रहेंगे। दौरान पूर्व पार्षद रामदयाल पंचारिया ने 100 से अधिक विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। “एक दीप नशे के विरुद्ध” अभियान के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने दीपों की रोशनी में नशे रूपी अंधकार को दूर कर एक स्वस्थ, जागरूक और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

        करनीदान कच्छवाह

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button