उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
महिला पतंजलि योग समिति ने योग गुरु जवाहर लाल को साइकिल भेंट कर किया सम्मानित

बस्ती 5नवंबर।
*महिला पतंजलि योग समिति ने योग गुरु जवाहर लाल को साइकिल भेंट कर किया सम्मानित*
राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में चल रही नियमित योग कक्षा में एक प्रेरणादायी और अनूठी पहल देखने को मिली। महिला पतंजलि योग समिति की योग साधिकाओं ने वर्षभर निष्ठापूर्वक योग साधना कराने वाले योग गुरु जवाहर लाल को साइकिल भेंट कर उनके प्रति अपना अगाध सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। यह उपहार योग और गुरु के प्रति साधिकाओं के समर्पण का अनूठा उदाहरण बना।
सम्मान समारोह के दौरान महिला साधिकाओं ने बस्ती जिले की समस्त माताओं और बहनों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिकचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने संदेश दिया कि नियमित योग से न केवल घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा और सौहार्द का माहौल बना रहता है, बल्कि परिवार के सदस्यों को सामान्य और गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चन्द्र आर्य के मार्गदर्शन में हुआ, जिन्होंने उपस्थित साधकों को दैनिक योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग और प्राणायाम के शारीरिक एवं मानसिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को निरंतर योग करने की सलाह दी।
इस गरिमामयी अवसर पर भारत स्वाभिमान समिति के महामंत्री डॉ. नवीन सिंह और योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने सभी योग साधकों को ‘योग बैज’ प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह को सफल बनाने में भारत स्वाभिमान समिति के कोषाध्यक्ष नवल किशोर चौधरी, मीरा सिंह, वंदना शुक्ला, सीमा तुलस्यान, फूलमती, शशि यादव, शालिनी श्रीवास्तव, मीना, उषा, अनीता, राधा, पुष्पा सिंह, कामना, योग गुरु जवाहर लाल, सुरेन्द्र शर्मा, राम अचल चौरसिया, दीननाथ शुक्ल, भानु बाबू, डॉ. हसनैन रिजवी, प्रमोद कुमार और राजेन्द्र राय सहित महिला और पुरुष वर्ग के कई प्रतिष्ठित योग साधक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


