जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

मेंढर में नए एसओ ट्रैफिक महमूद खान मनहास की सख्ती, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी चेतावनी

विशेष चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों को किया जागरूक, नियमों का पालन करने और मानव जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

मेंढर (पुंछ)। उपमंडल मेंढर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नवनियुक्त एसओ ट्रैफिक पुलिस महमूद खान मनहास ने अपनी पूरी टीम के साथ मेंढर कस्बे में विशेष यातायात जांच अभियान एवं जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान हल्के और भारी वाहनों के चालकों, सार्वजनिक परिवहन संचालकों तथा आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

एसओ ट्रैफिक महमूद खान मनहास ने वाहन चालकों को तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने, सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने तथा वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने से बचने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन केवल कानूनी अपराध ही नहीं है, बल्कि इससे अनमोल मानव जीवन भी खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे चालान और जुर्माने के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी की सुरक्षा की जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों का पालन करें।

एसओ ट्रैफिक ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य मेंढर उपमंडल में सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करना, वाहन चालकों में अनुशासन बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Rajesh Kumar

Rajesh kumar Beauro Chief Poonch district (Jammu Kashmir) Mobile number 9596747051

Related Articles

Back to top button