बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान का अभियान खुशियों का उपहार, आपके द्वार आज से होगा प्रारम्भ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंद लोगो को प्रत्येक दिवाली निशुल्क मिट्टी के दीपक वितरित किए जाते है इस वर्ष आज बुधवार से यह अभियान शुरू होगा जो दीपावली तक चलेगा।
संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि आज के आधुनिक युग में कोई भी मिट्टी के दीपक लगाने को लेकर परहेज करता है तो संस्थान पिछले कई वर्षो से मिट्टी के दीपक लगाने को लेकर लोगो को जागरूक कर रही है ताकि स्थानीय लोगो को व्यापार मिले व लोकल फोर वोकल को बढ़ावा मिल सके संस्थान द्वारा एक पैकेट हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी “खुशियों का उपहार आपके द्वार “बनाया गया है जिसमें मिट्टी के दीपक,तेल,रुई, पटाखे, मिठाई, चॉकलेट डालकर बनाया गया है ताकि जरूरतमंद लोगो के घर भी रोशन हो सके, हर घर रोशन व हर घर दीपावली की खुशियाँ पहुंचे।
आज से यह पैकेट संस्थान द्वारा निशुल्क वितरित किए जाएंगे।
Subscribe to my channel


