खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सनातन प्रीमियर लीग-3 का भव्य आगाज 17 नवम्बर से, रोहित ग्रुप बना मुख्य प्रायोजक
कवि सम्मेलन का आयोजन 23 नवम्बर को

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा
कृष्णा खेल संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सनातन प्रीमियर लीग -3 का भव्य शुभारंभ आगामी 17 से 22 नवम्बर से होने जा रहा है। इस खेल महोत्सव को लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेल संस्थान अध्यक्ष एडवोकेट आनंद मेहता व खेल संस्थान सदस्यों द्वारा आयोजित की जा रही है पिछली बार की तरह इस बार भी प्रभा किशोर सिंघवी रोहित ग्रुप ने मुख्य प्रायोजक के रूप में सहयोग किया है व खिलाड़ियों के लिए टी शर्ट के सहयोगी शांतिलाल बालड़ सेंचुरी ग्रुप ने अपनी सहभागिता निभाई है जिस पर सभी सदस्यों द्वारा उनका स्वागत बहुमान किया गया।
दवे ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति व सेवा भावना से जोड़ना व खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है व साथ ही प्रशासन के साथ जुड़कर आमजन को नशा मुक्त जीवन , स्वच्छ भारत मिशन, मतदान को लेकर जागरूक करना, व सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन को अवगत करवाना जैसे कई अभियान को लेकर इस प्रतियोगिता में युवाओं को जागरूक किया जाएगा ताकि समाज में उचित बदलाव लाया जा सके।
आंनद मेहता ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों द्वारा प्राप्त खेल उपलब्धि पर पुरस्कार के रूप में उनके नामित जरूरतमंद के लिए सेवा कार्य किए जाएंगे।
इस प्रतियोगिता में देश भर से 24 टीम भाग लेगी।
संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि पहले दो आयोजन भी सफलता से आयोजित हो चुके है इस बार यह तीसरा प्रयास भी सफलता की ओर अग्रसर है इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया है।
आयोजन समिति सदस्य जगदीश जाखड़, नितेश निम्बार्क, दिलीप अग्रवाल, कुशल ओझा, सुजीत जीरावला, हितेश मुनोत, नवनीत भाटीया, मनीष पालीवाल, मनीष गुप्ता, मुकेश सिंह सहित सदस्यों ने आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को भव्य एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
कार्यक्रम में खेल प्रेमियों, भामाशाहों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Subscribe to my channel


