उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

सनातन हिन्दू सेना दल ने रितिक वर्मा को सौंपी अहम जिम्मेदारी

नियुक्ति पत्र जारी होने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन विस्तार की मिली जिम्मेदारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती। सनातन हिन्दू सेना दल ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रितिक वर्मा को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर नई जिम्मेदारी प्रदान की गई। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रितिक वर्मा पुत्र अनिल वर्मा, निवासी पठान टोला, नाऊ टोला, पुरानी बस्ती को संगठन में पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें संगठन को मजबूत बनाने, नई कार्यकारिणी का गठन करने तथा इसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे सनातन धर्म एवं समाज के हित में संगठन के निर्धारित नियमों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करें तथा अपने पद की गरिमा बनाए रखें। साथ ही संगठन के नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई एवं पद से हटाए जाने का प्रावधान भी नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है।

इस अवसर पर रंजीत पटेल, गौ रक्षक रोहित शर्मा, राज श्रीवास्तव, युवराज चौरसिया, आयुष्मान त्रिपाठी एवं दीपक चौधरी सहित अन्य लोगों ने रितिक वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन का विस्तार होगा तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

संगठन की ओर से विश्वास जताया गया कि रितिक वर्मा अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button