जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

जयपुर में सामवेद ज्वेल्स का भव्य उद्घाटन, अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने किया शुभारंभ

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

जयपुर। देश के प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांडों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सामवेद ज्वेल्स के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन 1 नवंबर को जयपुर के सीतापुरा स्थित गणपति नगर में किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में ब्रांड के निदेशक संवेद जैन ने बताया कि सामवेद ज्वेल्स के नए शोरूम में ग्राहकों को आधुनिक ट्रेंड के अनुरूप आकर्षक और बेहतरीन डिजाइन की ज्वैलरी उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। यहां प्रतिष्ठित एवं अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले आभूषणों की विशेष रेंज पेश की गई है।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद और बदलते फैशन को ध्यान में रखते हुए शोरूम में नए-नए डिजाइन की ज्वैलरी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही दीपावली के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं, जिन्हें लेकर ग्राहकों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सामवेद ज्वेल्स का यह नया शोरूम जयपुर के आभूषण बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने और ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन एवं बेहतर गुणवत्ता के आभूषण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button