धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा के वृंदावन बगेची में भव्य सत्संग का आयोजन, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रप्रेम का दिखा अनूठा संगम

सामूहिक ॐ उच्चारण, वंदे मातरम् गायन और राजस्थानी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, हजारों श्रद्धालुओं ने की शिरकत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

शहर के वृंदावन बगेची में रविवार, 1 नवंबर को प्रातः 10 बजे भगवान शिव भोलेनाथ के सानिध्य में भव्य एवं दिव्य सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक चेतना, राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और भगवान के प्रति अटूट आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक ॐ उच्चारण, संपूर्ण वंदे मातरम् का गायन, देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां, राजस्थानी संस्कृति की मनमोहक झलक और विभिन्न दिव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामूहिक ॐ उच्चारण से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया, वहीं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना का संचार किया।

राजस्थानी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं और समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, राष्ट्रभक्ति एवं भगवत प्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर रायपुर से ओम मंडली की देवकी मैया, विजय भाऊ, सचिव द्वारका प्रसाद, पूर्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, आईएएस डॉ. ओमप्रकाश, न्यायाधीश गीता चौधरी सहित स्थानीय ओम मंडली के प्रचारक भल्लाराम पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। सत्संग के माध्यम से भारत माता के प्रति सम्मान, सनातन संस्कृति के प्रति गौरव और भगवान के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय एवं देशभक्ति का वातावरण बना रहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button