धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सम्मान समारोह एवं सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बना धार्मिक आयोजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

*वन्देमातरम टीम कोट गेट बीकानेर*

1/11/26

*सम्मान समारोह एवं सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बना धार्मिक आयोजन*

*दिव्य सुंदरकांड का पाठ आयोजन और सामूहिक हनुमान चालीसा*

*पार्षद निशा पारीक प्रतिनिधि अनादी पारीक का हुआ स्वागत सम्मान*

वन्देमातरम टीम एवं तीनों गलियों के सामूहिक सहयोग से भव्य आयोजन संपन्न, गौ सेवा, प्राणी सेवा और धर्म पथ का लिया संकल्प

बीकानेर। वन्देमातरम टीम एवं पाबू थान क्षेत्र की तीनों गलियों के समूह और समस्त क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग से आयोजित यह भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आपसी एकता, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का अनुपम उदाहरण बना। आयोजन में भक्ति, सम्मान और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला।

संयोजक का विशेष सम्मान

इस संपूर्ण आयोजन के संयोजक श्री पुरुषोत्तम सुथार (डायरेक्टर – सात्विक धर्म फाउंडेशन एवं प्रवक्ता व प्रचार – वन्देमातरम टीम) रहे। उनके कुशल संयोजन एवं समर्पित प्रयासों के लिए कार्यक्रम में उनका विशेष स्वागत एवं सम्मान किया गया।

वन्देमातरम टीम के संयोजक श्री विजय कोचर द्वारा भजन सम्राट श्री शिव जी कलाकार (सुथार) और उनकी टीम का भव्य स्वागत, सम्मान एवं सत्कार किया गया।

*कार्यक्रम में वार्ड 72 की नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती निशा अनादी पारीक एवं पार्षद प्रतिनिधि श्री अनादी पारीक का विशेष स्वागत एवं सम्मान वंदेमातरम मातृशक्ति टीम अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया,राधा खत्री,माया भाटी,ममता सिंह द्वारा किया गया*।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तजनों एवं क्षेत्रवासियों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे यादगार एवं ऐतिहासिक आयोजन बताया।

इस अवसर पर वन्देमातरम टीम के प्रमुख सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें मुकेश जोशी, कामिनी भोजक, राधा खत्री, शिवशंकर सोनी, राजेंद्र रामपुरिया, गिरिराज पारीक, माया भाटी, खुश भोजक, श्याम जी पारीक, मांगीलाल जी सुथार (सेवानिवृत्त आर्मी), मदनलाल नागल, सुंदरलाल नागल, ओम सुथार, सुंदर जी सोनी, जयराज सोनी, प्रकाश गहलोत, शिव प्रकाश सोनी, राजेश नागल, मांगीलाल नागल, झंवरलाल गहलोत, मांगीलाल चौधरी, श्याम जी देरासरी सहित अनेक धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।

सेवा और सनातन संस्कृति का संकल्प

समस्त सनातनी बंधुओं के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा, प्राणी सेवा, प्रकृति सेवा एवं धर्म पथ के संकल्प को आगे बढ़ाना रहा।

अंत में सभी श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान जी एवं प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।

यह आयोजन एक बार फिर संदेश दे गया कि जब समाज एकजुट होकर सेवा, संस्कार और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ता है, तो सामूहिक प्रयास एक उत्सव का रूप ले लेते हैं।

वन्देमातरम टीम – सेवा ही हमारा उद्देश्य।

*पुरुषोत्तम सुथार प्रवक्ता और प्रचारक वंदे मातरम टीम बीकानेर*

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button