बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कृष्णा सुंदरकांड समिति की सराहनीय पहल: बेजुबान पशु पक्षियों के लिए की जाएगी निशुल्क पानी की व्यवस्था

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा ‘कृष्णा सुंदरकांड समिति’ द्वारा बेजुबान जीवों की सेवा के लिए एक सार्थक एवं अनुकरणीय पहल की गई है।

कृष्णा सेवा संस्थान सरंक्षक अशोक व्यास व घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे व कृष्णा सुंदरकांड समिति सरंक्षक ईश्वरदास वैष्णव, उपाध्यक्ष बालूदास वैष्णव, सुखदेव वैष्णव के निर्देशन में निशुल्क जल सेवा का निर्णय लिया गया है।

धर्मेंद्र दवे ने बताया कि अभी इस वर्ष कम बारिश की वजह से हमारे क्षेत्र में जल संकट के प्रभाव को देखते हुए सुंदरकांड समिति संस्थान के सदस्यों द्वारा मुक पशु-पक्षियों के लिए जगह-जगह निशुल्क पानी की व्यवस्था की जाएगी।

इस संबंध में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे तथा पशुओं के लिए पानी की खेलियां व टंकियां रखी जाएंगी, जिनमें नियमित रूप से स्वच्छ जल भरा जाएगा।

 दवे ने बताया कि गौ-सेवा तथा मुक जीवों के लिए जल-संरक्षण का कार्य सबसे बड़ा धर्म है। समिति के सभी सदस्य इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे और शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

ईश्वरदास वैष्णव ने कहा कि जंहा भी पानी की जरूरत हो हमें सूचित करने पर पशु धन के लिए पानी की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गौ सेवा के लिए सुंदरकांड समिति निस्वार्थ सेवा करती है गौ माता के लिए चारे पानी व्यवस्था करना हमारा कर्तव्य है।

बैठक में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी मौजूदगी रही, जिन्होंने इस पुनीत कार्य में पूर्ण सहयोग और योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आनंद दवे, इंद्रदास, अनिल पालीवाल सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button