उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

चकबंदी लेखपाल की मनमानी से काश्तकार त्रस्त, तबादले की मांग

संवाददाता अवधेश यादव

बस्ती, 29 अक्टूबर। मुण्डेरवां मे चकबंदी अभिलेख (अंतिम) मे तैनात लेखपाल उमेश पाण्डेय की अनियमितताओं से इलाके के काश्तकार परेशान हैं। इस सम्बन्ध मे चकबंदी समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह व क्षेत्रीय जनता ने मौखिक व लिखित सूचना से चकबंदी आयुक्त को अवगत कराया था। किन्तु लेखपाल के विरूद्ध न तो कोई कार्यवाही हुई और न ही उसका तबादला किया गया, जिससे समस्यायें यथावत बनीं हैं। आज गृरूवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, जिला महासचिव सुनील कुमार पाण्डेय, शनि सिंह, प्रदीप सिंह, धनंजय सिंह, रविन्द्र सिंह, कुलदीप यादव, मीते यादव, वसीम अहमद, जमशेद तथा शिवकुमार आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और लेखपाले के तबादले की मांग की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button