उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मूडघाट पुल से कुआनो नदी में कूदी बीए की छात्रा, तलाश जारी!

संवाददाता अवधेश यादव
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के मूडघाट पुल से शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बीए द्वितीय वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा कुआनो नदी में कूद गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। शाम छह बजे तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिलने पर अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। शनिवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।
पुलिस के अनुसार युवती की पहचान मुंडेरवा थाना क्षेत्र के छितही नर्सिंग गांव निवासी सुभाष की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अंजली बस्ती महिला डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। हालांकि, उसने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजनन्द सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुल के पास अंजलि ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन मांगकर अपने चचेरे भाई से करीब दस मिनट तक बातचीत की थी। इसके बाद वह पुल पर पहुंची और कुआनो नदी में छलांग लगा दी।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह गोताखोरों की मदद से नदी में छात्रा की तलाश के लिए अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा।

Subscribe to my channel


