उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गारशिक्षा

बस्ती में PET-2026 परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा

महिला डिग्री कॉलेज, एपीएन डिग्री कॉलेज और बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे अधिकारी, परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, उत्तर प्रदेश | 25 अक्टूबर 2026 | बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रथम पाली के दौरान जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी का जायजा लिया।

तीन प्रमुख परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महिला डिग्री कॉलेज, एपीएन डिग्री कॉलेज तथा बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही संपन्न कराई जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी अभ्यर्थी को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर देखी निगरानी व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों एवं अन्य निर्धारित स्थानों की निगरानी व्यवस्था देखी।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनी रहे।

परीक्षा की निष्पक्षता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने दिए सतर्कता के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि PET-2026 परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सके।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button