उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुरहरिद्वार

महिलाओं के लिए लगी दो दिवसीय शानदारप्रदर्शनी का महापौर दीपक बाली और उनकी धर्मपत्नी ने किया उद्घाटन

Mayor Deepak Bali and his wife inaugurated the two-day grand exhibition for women.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

काशीपुर। करवा चौथ से पूर्व महिलाओं को फैशन और साज-सज्जा के नवीनतम डिजाइनों से रूबरू कराने के उद्देश्य से आज यहां रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या ‌में लगी दो दिवसीय शानदार (वोग वोल्ट) प्रदर्शनी का महापौर दीपक बाली और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।

नगर एवं क्षेत्र की महिलाओं से खचाखच भरी प्रदर्शनी की सुंदरता देखकर लग रहा है जैसे नवरात्रे और करवा चौथ का महान पर्व आज ही हो ।

प्रदर्शनी में दिल्ली ,मुंबई, लुधियाना ,देहरादून ,ऋषिकेश, नोएडा ,गाजियाबाद मुरादाबाद ,मुजफ्फरनगर सहारनपुर, अलीगढ़, हल्द्वानी, पीलीभीत ,जयपुर, हरिद्वार ,काशीपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए डिजाइनरों के 47 शानदार स्टाल लगे हुए हैं जहां कपड़े, ज्वेलरी, और महिलाओं की साज-सज्जा से जुड़ी अन्य वस्तुओं के आकर्षक और नवीनतम डिजाइन प्रस्तुत किए गए हैं।

इस शानदार प्रदर्शनी की आयोजक रोमा अरोरा और तविषा चड्ढा के अनुसार, यहां उपलब्ध उत्पादों के दाम भी आम लोगों के बजट को ध्यान में रखकर रखे गए हैं। उल्लेखनीय है कि बीते अगस्त महीने में भी श्रीमती रोमा अरोरा और उनकी पुत्री तविशा चडढ़ा अत्याधुनिक डिजाइनों के साथ यहां प्रदर्शनी लगा चुकी है जिसकी क्षेत्र की महिलाओं ने काफी प्रशंसा की थी।
इस प्रदर्शनी की खासियत यह है कि महिलाओं के लिए नवीनतम फैशन ट्रेंड और डिजाइन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की पहल अपने आप में एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को नए डिजाइनों और बदलते फैशन से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें बेहतर परिधान, ज्वेलरी और अन्य उपयोगी उत्पाद खरीदने का अवसर उपलब्ध कराना है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए डिजाइनरों के उत्पादों के माध्यम से महिलाओं को अलग-अलग तरह के डिजाइन और विकल्प देखने को मिल रहे हैं। जयपुर की हैंडलूम और काशीपुर की सोनल गोयल द्वारा चांदी के आभूषणों का स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र है।

महापौर दीपक बाली और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने नगर व क्षेत्र की जनता विशेष कर महिलाओं से अपील की है कि है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचें और नवीनतम डिजाइनों को देखने के साथ अपनी पसंद के उत्पादों की खरीदारी करें। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को महिलाओं के लिए नए फैशन और डिजाइन की जानकारी हासिल करने का अच्छा अवसर बताया।

समाजसेवी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग से रामनगर रोड स्थित  होटल में आयोजित यह प्रदर्शनी 21 और 22 अक्टूबर को दो दिनों तक चलेगी। इसमें महिलाएं अपनी पसंद के परिधान, जूते, ज्वेलरी और साज-सज्जा से संबंधित विभिन्न उत्पादों के डिजाइन देख सकती हैं और अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर सकती हैं। प्रदर्शनी की आयोजक श्रीमती रोमा अरोरा और उनकी पुत्री तविशा चड्ढा ने कहा कि काशीपुर की महिला शक्ति वास्तव में बहुत जागरुक है और प्रदर्शनी के प्रति उनका जो रुझान दिखाई दे रहा है उसे देखकर देश के विभिन्न प्रांतो से आए डिजाइनर्स में भी खासा उत्साह है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वह एक बार आकर प्रदर्शनी को जरूर देखें।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button