खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में 14 से 16 अक्टूबर तक होगी जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर। राजस्थान नेटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री रामगोपाल कटारिया एवं सचिव श्री भंवरलाल शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार जिला नेटबॉल संघ, बीकानेर द्वारा 9वीं जिला स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक श्री बीकानेर महिला मंडल संस्थान, जूनागढ़ के पीछे, बीकानेर में किया जाएगा।

जिला नेटबॉल संघ की सचिव निशा लिम्बा ने बताया कि 9वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक पलसाना, सीकर में होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली बालक एवं बालिका टीमों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने बताया कि

प्रतियोगिता में अंडर-16 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अंडर-16 वर्ग के लिए खिलाड़ी का जन्म 24 अक्टूबर 2010 को या उसके बाद तथा अंडर-19 वर्ग के लिए 24 अक्टूबर 2007 को या उसके बाद होना अनिवार्य है।

जिला नेटबॉल संघ के संयुक्त सचिव श्री शौकत अली कोहरी ने बताया कि प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, खेल संस्थानों तथा खेल अकादमियों के पात्र खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां 13 अक्टूबर 2026 को सायं 4 बजे तक जमा करवा सकते हैं।

प्रविष्टि एवं जानकारी के लिए सीनियर खिलाड़ी एव कोच प्रभाकर गहलोत से मोबाइल नंबर 8955276712 पर संपर्क किया जा सकता है। खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां ई-मेल netballassociationbikaner@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मूल कक्षा की अंकतालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटोकॉपी साथ लानी होंगी।

जिला नेटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष श्री प्रभाकर गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए चयनित खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

जिला नेटबॉल संघ, बीकानेर ने जिले के सभी विद्यालयों, खेल प्रशिक्षकों एवं खेल अकादमियों से अपील की है कि वे पात्र खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

निशा लिम्बा

सचिव, जिला नेटबॉल संघ, बीकानेर

मोबाइल: 9983632690

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button