बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

कृष्णा सेवा संस्थान ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित की नई स्कूली पोषाकें

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

कृष्णा सेवा संस्थान ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित की नई स्कूली पोषाकें

सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में अग्रणी कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा समाज सेवा की अपनी निरंतर श्रृंखला के तहत जरूरतमंद स्कूली बच्चों को नई पोषाकें (स्कूल यूनिफॉर्म) वितरित की गईं।

संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि बालोतरा शहर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती में संस्थान ने कुछ दिन पूर्व दौरा किया था जंहा के प्राचार्य ने जरूरतमंद बच्चों को पोशाक उपलब्ध करवाने को लेकर अवगत करवाया था तभी संस्थान ने ऐसे जरूरतमंद बच्चों को चिन्हित कर उन्हें स्कूल यूनिफार्म उपलब्ध करवाई।

दवे ने बताया कि भील बस्ती स्कूल में काफी बच्चे आर्थिक दृष्टि से काफी कमजोर है संस्थान द्वारा ऐसे बच्चों के परिवार जनो से मिलकर वास्तु स्थिति का अवलोकन कर सहायता भी प्रदान की जाएगी,उन्होंने कहा कि कमजोर बच्चे अवसाद ग्रसित हो जाते है संस्थान द्वारा उन्हें शिक्षा संबल प्रदान किया जाएगा ताकि ये बच्चे पढ़कर अपना भविष्य बना सके।

 दवे ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूरा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। जब ये बच्चे नई गणवेश पहनकर स्कूल जाते हैं, तो उनके चेहरे की खुशी और आत्मविश्वास ही हमारी सेवा का सबसे बड़ा पुरस्कार है। संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि उत्तमसिंह राजपुरोहित, दिनेश पूँगलिया एवं पदाधिकारियों ने संस्थान के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button